एससीओ देशों के रक्षा मंत्री आज भारत में होंगे इकट्ठा। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ करेंगे सभी से मुलाकात।

शंघाई सहयोग संगठन के सभी देशों के रक्षा मंत्री आज नई दिल्ली में इकट्ठा होंगे। भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक के इतर रक्षा मंत्री चीन के रक्षा मंत्री ली शेंगफू से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस बैठक में एससीओ के सदस्य देश कजाकिस्तान , किर्गिस्तान , तजाकिस्तान , उज्बेकिस्तान , रूस और चीन के रक्षा मंत्री आ रहे हैं। एससीओ के एक और सदस्य पाकिस्तान के रक्षा मंत्री इस बैठक में वर्चुअल रूप में शामिल होंगे। भारत ने बेलारूस और ईरान जैसे पर्यवेक्षक देशों के रक्षा मंत्रियों को भी इस बैठक का बुलावा भेजा है। रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक सभी देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय रूप से शांति , सुरक्षा आदि पर विचार किया जाएगा तथा आतंकवादी प्रवृत्तियों के खिलाफ योजना पर भी बात की जायेगी। बैठक में सहयोग के बहुपक्षीय उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। इस बैठक का आयोजन 27 और 28 अप्रैल को किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात की जाएगी। बैठक का दिलचस्प हिस्सा भारत के रक्षा मंत्री और चीन के रक्षा मंत्री की द्विपक्षीय बैठक को माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम के करीब भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों की बैठक संभव है। भारत – चीन के 2020 के सीमा विवाद के बाद चीन के रक्षा मंत्री की यह पहली भारत यात्रा होगी। लंबे अरसे बाद दोनों देशों के रक्षा मंत्री एक मेज पर बैठकर वार्तालाप करेंगे। इस बैठक से पहले भारत और चीन के बीच 23 अप्रैल को सैन्य कमांडर स्तर की बैठक हो चुकी है। शंघाई सहयोग संगठन के मंच को भारत बहुपक्षीय सहयोग , राजनीतिक संवाद , आपसी संपर्क , आर्थिक और अन्य तरह के सहयोग का मंच मानता है। रूस – यूक्रेन युद्ध के बीच एससीओ की बैठक भारत की कूटनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    गाजा में अकाल का खतरा और वेस्ट बैंक पर कब्जा, क्या ट्रंप रोक पाएंगे नेतन्याहू को?

    न्यूयॉर्क: गाजा में जारी इजरायली हमलों से उपजी तबाही ने पूरे मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है। लगातार बमबारी के कारण 65 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं…

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *