चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग 9 बजे पीड़ित की चौबीस वर्षीय पत्नी सुरेखा घर पर अपने मायके में किसी की तबियत ज्यादा खराब होने की बात कहकर निकली थी।जिसे देखने जाने की बात कहकर घर से चली गई थी।पीड़ित ने अपनी ससुराल में जानकारी की तो ससुर द्वारा यह बताया गया कि वह तो यहां आई ही नहीं है।जिसकी तलाश अन्य नात रिश्तेदारों व पड़ोसी गांवों में पीड़ित द्वारा की गई जिसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा।चार साल के बच्चे को घर पर ही छोड़ कर गई है।लाल रंग की साड़ी पहनकर घर से निकली थी जो अब तक घर वापस नहीं आई है।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।थाना प्रभारी धनंजय सरोज का कहना है। कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    खजुहा कस्बे के ऐतिहासिक मेले में पंचम दिवस राम सुग्रीव मित्रता एवम बालि वध लीला का हुआ मंचन

    विशाल विचार ब्यूरो यूपी-निर्मित द्विवेदी फतेहपुर। खजुहा की ऐतिहासिक लीला वैसे तो विजय दशमी के दिन से गणेश पूजन के साथ आरंभ हो गया है जिसमे कैकेई वरदान,रामवनगमन, खरदूषण वध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *