पीएम मोदी पर आत्मघाती हमले की धमकी। बीजेपी कार्यालय को मिला इस मामले में पत्र।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार से दो दिवसीय केरल दौरा है। इसी बीच किसी ने उन्हें आत्मघाती हमले में मारने की धमकी दी है। पता चला है कि पीएम मोदी को पूर्व पीएम राजीव गाँधी की तरह बम से उड़ाने की योजना है। पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि पीएम मोदी को राजीव गाँधी की तरह उड़ा दिया जाएगा। इस तरह का पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियाँ और पुलिस हरकत में आ गई है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री को मारने की धमकी कोई छोटी बात नहीं है। सूत्रों के अनुसार केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने बताया कि बीजेपी के राज्य कार्यालय कोच्चि में मलयालम भाषा में किसी व्यक्ति द्वारा लिखित पत्र प्राप्त हुआ है। इसका पता चलते ही तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बताया गया। इसके बाद यह सब हरकत में आ गये‌। पत्र की जाँच करते हुए पुलिस को कुछ – कुछ जानकारी प्राप्त हुई। बताया जा रहा है कि पत्र भेजने वाले का नाम एनके जॉनी है। आगे जानकारी की गई तो पता चला कि यह व्यक्ति तो केरल का ही निवासी है। तब इसे पूछताछ के लिए लाया गया और ऐसा करने के बारे में पूछा गया तो ऐसा करने की उसने मन्हाई की। जॉनी ने एक व्यक्ति पर आरोप जरूर लगाया जो उससे द्वेष रखता है और कहा कि शायद उसने मेरे नाम से ऐसा किया हो। पुलिस ने जॉनी की लिखावट भी चैक की जो कि पत्र की लिखावट से मैच नहीं हुई। इससे जॉनी की बात पर भरोसा किया जा सकता है कि शायद ऐसा किसी दूसरे व्यक्ति ने उसे फँसाने के लिए किया हो। जॉनी के बताए वे नाम भी नोट किए गए हैं , जिनपर उसने शक जताया है। दूसरी तरफ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस की आलोचना पीएम की वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था लीक होने को लेकर की।

  • Related Posts

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    खड़ंजा मार्ग धंसा हुआ गहरा गड्ढा, ग्रामीणों का आवागमन हुआ बाधित

    सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो दिन पूर्व से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सैकड़ो गांव के हजारों लोगो का जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *