बढ़ता ही जा रहा है लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ का दायरा। एनआईए के बाद गुजरात एटीएस ने डाली कस्टडी की अर्जी।

एनआईए काफी दिन से लॉरेंस बिश्नोई से कई मामलों में पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में गुजरात एटीएस ने भी लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में कस्टडी की अर्जी डाली है। मामला 2022 का है , जिसमें कि गुजरात एटीएस ने बॉर्डर से सप्लाई की गई हेरोइन बरामद की थी और इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। तस्करी के इस मामले में पाकिस्तान से भी कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। इसी मामले को लेकर गुजरात पुलिस लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करना चाहती है। गुजरात एटीएस की एप्लीकेशन पर ही लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड दी गई। लॉरेंस बिश्नोई पिछले 12 सालों में करीब 36 आपराधिक मामलों में आरोपी है। उसके खिलाफ पंजाब , राजस्थान , हरियाणा , दिल्ली , चंडीगढ़ और गुजरात में करीब 36 मामले दर्ज हैं। नौ मामलों में वह बरी हो गया है और करीब 21 मामले अभी भी जाँच के दौर से गुजर रहे हैं। इनमें से चार मामले राजस्थान के हैं। जयपुर पुलिस ने 10 सितंबर 2021 को लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ जबरन वसूली और धमकी देने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। ड्रग सिंडिकेट के मामले को लेकर एनआईए ने लगातार गुजरात के गाँधीधाम में लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी कुलविंदर के परिसर में छापेमारी की और जाँच की। कुलविंदर काफी लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी रहा है और उसके साथियों को अपने परिसर में शरण भी देता रहा है। कुलविंदर के संबंध अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से भी माने जाते हैं। कुलविंदर और लॉरेंस बिश्नोई के लिंक के आधार पर ही गुजरात एटीएस लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करना चाहती है। एनआईए और कई राज्य पुलिस लॉरेंस बिश्नोई से कई मामलों में पूछताछ कर रही है , जिसमें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या और सलमान खान को मारने की धमकी से लेकर कई मामले शामिल हैं। उसके गृह राज्य पंजाब में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

  • Related Posts

    साहिबगंज की दृष्टि चटर्जी ने राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में किया पहला स्थान हासिल, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा

    📍 स्थान: साहिबगंज | रिपोर्ट : श्रीकांत दास📅 प्रकाशन तिथि: 07 अक्टूबर 2025 साहिबगंज: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा जेसीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय…

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक शामली ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शामली: जिले के पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *