वार्षिक मेले और दंगल का हुआ आयोजन

प्रेमनगर। ऐरायाँ विकासखंड के धनकामई ग्राम पंचायत में वार्षिक मेले एवं दंगल का आयोजन हुआ सम्पन्न हुआ और दंगल में आए दूर-दूर से अंतर्जनपदीय पहलवानों ने अपनी अपनी दांव पेंच कला दिखाई।इसी बीच दंगल में पहुंची महिला पहलवानों ने भी अपनी कला दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा,और दंगल के फाइनल कुश्ती में जनपद छत्रपाल नरैनापुर व राम शंकर की जोड़ी ने दंगल में धमाल मचा दिया था।तो वहीं मेला कमेटी एवं दंगल के आयोजन कर्ताओं द्वारा फाइनल कुश्ती विजेता को चार हजार रु.का पुरस्कार रखा गया था, हालांकि दोनों पहलवानों ने एक दूसरे को नहीं हरा सके और कुश्ती की समय सीमा खत्म होने पर बराबरी पर कुश्ती खत्म कराकर बराबर का इनाम दिया गया।इस मौके पर वर्तमान ग्राम प्रधान बाबूलाल, और पूर्व ग्राम प्रधान/ प्रधानाचार्य रामपाल पाल , नरेंद्र सिंह, अलोक पाल, अंगद सिंह विवेक सिंह सहित ग्राम सभा की सम्मानित जनों ने पहलावानो को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

  • Related Posts

    डॉ. प्रत्युष कुमार को शिक्षकों ने किया सम्मानित प्रतिभा को सम्मान से मिलता है बल: जय शिव ”रामेश्वर विश्वकर्मा

    विचार रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पिड़रा निवासी प्रत्युष विहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के होनहार पुत्र डॉ. प्रत्युष कुमार को शुक्रवार को स्थानीय शिक्षकों ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय शैक्षिक…

    अमेठी में एक दिन की उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना बनी छात्रा कशिश मौर्य

    विशाल विचार – संतोष तिवारी ब्यूरो अमेठी अमेठी (मुसाफिरखाना)मिशन शक्ति 5.O अभियान के तहत् बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और बेटियों में आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से बुधवार को कंपोजिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *