अंतरिक्ष में भारत की साख में बढ़ोत्तरी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सिंगापुर के दो सैटेलाइट किए लाँच।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा अपने एक मिशन के तहत पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल से एक रॉकेट लाँच किया गया। उस रॉकेट ने दो बड़े सैटेलाइट जो कि सिंगापुर के थे और एक इन हाउस प्लेटफॉर्म के साथ उड़ान भरी। PSLV – C55 नामक मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लाँच किया गया। लाँचिंग का समय दोपहर 2:19 था। यह PSLV की 57वीं उड़ान थी। PSLV कोर अलोन कॉन्फ़िगरेशन की यह 16वीं उड़ान थी। इस मिशन का नाम TELEOS – 2 रखा गया है। इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सिंगापुर के दो सैटेलाइट के जिक्र के साथ लाँचिंग से संबंधित जानकारी दी। इसरो ने अपने पेज पर लिखा कि शनिवार को हम PSLV – C55 द्वारा सिंगापुर के दो सैटेलाइट टेलीओएस – 2 और लुमिलाइट – 4 को अर्थ अॉर्विट में भेजा जायेगा। दोनों सैटेलाइट का वजन क्रमशः 741kg और 16kg है। सैटेलाइट लुमिलाइट – 4 की बात करें तो इसका वजन 16 kg है और यह एक एडवांस सैटेलाइट है। इसका निर्माण उच्च आवृत्ति के डाटा के विनिमय हेतु किया गया है‌। इस सैटेलाइट का उपयोग ई – नेवीगेशन समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने तथा शिपिंग इन्डस्ट्रियल क्षेत्र को लाभ पहुँचाने के मकसद से किया गया है।

  • Related Posts

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    खड़ंजा मार्ग धंसा हुआ गहरा गड्ढा, ग्रामीणों का आवागमन हुआ बाधित

    सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो दिन पूर्व से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सैकड़ो गांव के हजारों लोगो का जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *