निकाय चुनाव में प्रचार से दूर रहेंगी मायावती , नही करेंगी किसी जिले में भी रैली………….

दरअसल आपको बता दे की ,,,नगर निकाय चुनाव के प्रचार अभियान से बसपा नेता सुश्री मायावती दूर ही रहेंगी। कहा जा रहा है कि वह किसी भी जिले में रैली नहीं करेंगी।……..

और साथ ही आपको बता दे कि ,,इस बार पूरी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और कोआर्डिनेटरों ही संभालेंगे और ,,वैसे भी बसपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए यह चुनाव अग्नि परीक्षा है, क्योंकि वह पहला चुनाव करा रहे हैं। दूसरा, इसी से लोकसभा चुनाव में बसपा का भविष्य भी तय होगा।………
पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन हो चुके हैं। वहीं, दूसरे चरण के नामांकन शुरू हो गए हैं। पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है।.

और आपको बता दे की ,,,बसपा ने महापौर पद पर 60 प्रतिशत मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। बसपा मुस्लिम-दलित समीकरण के सहारे ही इस मैदान में है। अब चुनाव के लिए प्रचारक भी तय होने शुरू हो गए हैं।और आपको बता दे की ,,,राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी शायद ही किसी रैली में शामिल होंगे।

दरअसल सतीश चंद्र मिश्रा ने विधानसभा चुनाव में पहले भी प्रदेश भर में सम्मेलन किए थे, लेकिन उसका कोई अपेक्षित परिणाम नहीं मिला था।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के लिए यह चुनाव चुनौती है। इस चुनाव को लोकसभा चुनाव 2024 का रिहर्सल कहा जा रहा है।

इसका परिणाम बताएगा कि किस पार्टी की तैयारी कैसी है। ऐसे में बसपा प्रदेश अध्यक्ष लगातार पहले चरण के लिए सभी उम्मीदवारों के संपर्क में हैं।

फिलहाल तो खास तौर पर नगर निगमों में ज्यादा फोकस है।………………..

ऐसी ही ताजा न्यूज़ अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे ई – इंडिया न्यूज़ के साथ ……………….

  • Related Posts

    GNE News 3 October News Paper PDF

    GNE News 3 October News Paper PDF पढने के लिए ज़ूम कीजिये ई पेपर pdf को डाउनलोड करने के लिए download Button पे क्लिक करें

    साहिबगंज की दृष्टि चटर्जी ने राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में किया पहला स्थान हासिल, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा

    📍 स्थान: साहिबगंज | रिपोर्ट : श्रीकांत दास📅 प्रकाशन तिथि: 07 अक्टूबर 2025 साहिबगंज: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा जेसीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *