पीएम मोदी की कर्नाटक चुनाव में प्रचार करने के लिए 6 रैलियों और दो रोड शो के साथ एंट्री।

आगामी 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाना है। कर्नाटक में सरकार में वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता धुआँधार प्रचार करने में व्यस्त हैं। इस चुनाव के लिए कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के बहुत बड़े – बड़े नेता प्रचार कर रहे हैं और आज 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस प्रचार अभियान में एंट्री करने जा रहे हैं। प्रचार अभियान की शुरुआत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 रैलियाँ और दो रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता अमित शाह , राजनाथ सिंह , जेपी नड्डा , शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। पीएम मोदी 29 अप्रैल को दो दिवसीय प्रचार अभियान के लिए कर्नाटक पहुँचेंगे और सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास हुमानाबाद , दोपहर 1:00 बजे विजयपुरा तथा 3:00 बजे के आसपास कुड़ाची में रैलियों में शामिल होंगे। इन रैलियों के बाद प्रधानमंत्री शाम को बेंगलुरु पहुँचेंगे और वहाँ एक मेगा रोड शो में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की अगले दिन 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे कोलार में एक जनसभा होगी। इसके बाद पीएम मोदी की दोपहर 1:30 बजे राम नगर जिले के चन्नापटना इलाके में रैली करेंगे। इसके बाद करीब 4 बजे रामनगर के बाद हासन के बेलूर में पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार की शाम को पीएम मोदी मैसूर जाएँगे और मैसूर में एक रोड शो के माध्यम से कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट माँगेंगे। पीएम मोदी की जनसभाओं और रैलियों का आयोजन ऐसे समय पर किया जा रहा है जब चुनाव में केवल करीब 10 दिन बचे हैं। भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि पीएम मोदी हर बार की तरह उनके लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे और परिणामों को उनके पक्ष में कर देंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 224 सीटों पर मतदान होगा और इसके नतीजे 13 मई को आएँगे।

  • Related Posts

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    खड़ंजा मार्ग धंसा हुआ गहरा गड्ढा, ग्रामीणों का आवागमन हुआ बाधित

    सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो दिन पूर्व से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सैकड़ो गांव के हजारों लोगो का जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *