30 वर्षों से बंद बी.पैक्स शाहपुर तोन्दा इकाई पुनः प्रारम्भ, प्रथम खाद वितरण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि अरुण सिंह नें किया शुभारम्भ

अनीश कुमार सिंह
मुख्य संवाददाता उन्नाव
विशाल विचार न्यूज़

उन्नाव – आज जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र औरास द्वितीय के ग्राम शाहपुर तोन्दा, जनपद-उन्नाव में 30 वर्षों से बंद पड़ी बी.पैक्स शाहपुर तोन्दा इकाई को पुनः प्रारम्भ किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रथम खाद वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह सम्मिलित हुए|
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह नें 30 वर्षों से बंद पड़ी समिति को चालू कराकर देवतुल्य किसान भाइयों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया एवं खाद्य वितरण कर साधन सहकारी समिति शाहपुर तोंदा के किसान भाइयों एवं क्षेत्रवासियों को समर्पित किया ।
उन्होंने कहा कि विगत 30 वर्षों से बंद पड़ी इस इकाई का पुनः संचालन निश्चित ही क्षेत्रीय किसानों एवं आमजन के जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। यह कदम आत्मनिर्भर भारत और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना को सशक्त करेगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि औरास ब्लॉक प्रमुख श्री ज्ञानेंद्र सिंह , मंडल अध्यक्ष सरोज सिंह चौहान , ए०डी०ओ० कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधक और जिला सहकारी बैंक हसनगंज तहसील प्रभारी संजय सिंह , ग्राम प्रधान सीमा देवी , सहित क्षेत्र के सम्मानित किसान भाई मुंशीखेडा निवासी रजय पाल, महिपाल , हरिनाम, शाहपुर तोंदा निवासी रविन्द्र ,अभिषेक पाल एवं अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *