50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अमेठी – रामगंज थाना क्षेत्र में रात को लगभग रात 2:10 मिनट पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी। जब पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश मनीष यादव उर्फ मंटू के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में मनीष के बाएं पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामगंज थाना क्षेत्र के ढेमा बाजार के पास गुरुवार देर रात तेज तर्रार चौकी प्रभारी रामगंज संजय सिंह, थाना प्रभारी रामगंज कृष्ण मोहन सिंह, एसओजी एवं सर्विलांस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि 50 हजार का इनामी बदमाश मनीष यादव इसी रास्ते से आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की। कुछ ही देर बाद मनीष मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली मनीष के बाएं पैर में जा लगी और वह मौके पर घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया और जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गिरफ्तार मनीष यादव उर्फ मंटू चंदौली जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मनीष के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और उसकी मोटरसाइकिल बरामद की है।
अमेठी अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पुलिस की बड़ी कामयाबी है। लंबे समय से फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उससे पूछताछ जारी है। उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *