कुलगाम में चामगुंड पुल के पास वेशो नदी का बढ़ा जलस्तर। 9 खानाबदोशों सहित 100 के करीब पशुओं को रेस्क्यू करके बचाया गया।

खराब मौसम घाटी के लोगों को लगातार परेशान कर रहा है। कुलगाम क्षेत्र में कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। खराब मौसम से लोगों को बचाने के लिए कुलगाम प्रशासन ने बचाव अभियान चलाया। हाल ही में कुलगाम जिले के वेशो चामगुंड क्षेत्र में एक खानाबदोश परिवार को बचाव अभियान के तहत बचाया गया। घाटी के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है और इसका कारण है लगातार बर्फबारी और बारिश। चामगुंड क्षेत्र की घटना को लेकर के एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम के चामगुंड के सम्बन्ध में जानकारी मिली कि अचानक से बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया है और खानाबदोश वहाँ अपने पशुओं के साथ फँस गये हैं। इसी का संज्ञान लेकर पुलिस की टीम , एसडीआरएफ की टीम , पंचायती राज संस्थाओं के लोग स्तिथि को सम्भालने पहुँच गये। इसके बाद तेजी से बचाव अभियान चलाया गया‌। घटना स्थल पर बचाव कार्य करते हुए अभियानकर्मियों ने चामगुंड पुल के पास वेशो नदी के क्षेत्र से 9 खानाबदोशों और 100 के करीब पशुओं को बचाया। क्षेत्र के तहसीलदार के अनुसार बचाव अभियान में खानाबदोशों को सुरक्षित निकाला गया है। उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और साथ ही उन्हें राशन भी मुहैया कराया गया है और सोने के लिए बिस्तर आदि की व्यवस्था भी की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा कुलगाम जिला प्रशासन और पुलिस के प्रयासों व त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई। जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी में पिछले दो से तीन दिन का मौसम खराब रहा है। मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। दोनों ही स्थितियों के कारण जलधाराओं में पानी की मात्रा बढ़ गयी है , जिससे सटे हुए क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। तापमान में भी काफी गिरावट देखी गई है।

  • Related Posts

    साहिबगंज की दृष्टि चटर्जी ने राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में किया पहला स्थान हासिल, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा

    📍 स्थान: साहिबगंज | रिपोर्ट : श्रीकांत दास📅 प्रकाशन तिथि: 07 अक्टूबर 2025 साहिबगंज: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा जेसीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय…

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक शामली ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शामली: जिले के पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *