IND vs PAK Asia Cup: आठ दिन में दूसरी बार पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, पिछले मैच में पांच विकेट से दी थी पटखनी

टीम इंडिया दो मैचों में दो जीत के साथ पहले ही सुपर-4 में पहुंच गई थी। वहीं, पाकिस्तान ने शुक्रवार (दो सितंबर) को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई।

एशिया कप में एक और हाई वोल्टेज मुकाबला रविवार (चार सितंबर) को खेला जाएगा। एशिया कप के सुपर-4 में भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया दो मैचों में दो जीत के साथ पहले ही सुपर-4 में पहुंच गई थी। वहीं, पाकिस्तान ने शुक्रवार (दो सितंबर) को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई।

भारतीय टीम ने पिछले रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। तब दोनों टीमें 10 महीने बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने-सामने हुई थीं। भारत ने पिछले साल इसी मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लिया था। हार्दिक पांड्या के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया वह मैच जीती थी।

भारत-पाकिस्तान मैच में क्या हुआ था?
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए।

पाकिस्तान से लगातार चार मैच जीता है भारत
भारत ने एशिया कप में लगातार चौथी बार पाकिस्तान को हराया था। इससे पहले 2016 में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद 2018 एशिया कप में टीम इंडिया ने पहले मैच में 8 विकेट और दूसरे मैच में नौ विकेट से हराया था।

  • Related Posts

    Brian Lara: ये दो बल्लेबाज तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भविष्यवाणी से मची विश्व क्रिकेट में खलबली

    Who can break Brian Lara’s world record of 400 runs: वियान मुल्डर की 367 रनों की पारी की बदौलत, विश्व चैंपियन साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में एक…

    India vs England 2nd Test: इतिहास रचने वाली टीम में होगा बदलाव! शुभमन गिल के ‘एक शब्द’ वाले जवाब ने मचाई खलबली

    Shubman Gill said Definitely Jasprit Bumrah Will Play Lords Test: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर एंडरसन-तेंदुलरकर ट्रॉफी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *