सहारनपुर से सीएम योगी ने निकाय चुनाव प्रचार का किया आगाज और कहा कि अब सहारनपुर में नहीं लगता कर्फ्यू बल्कि निकलती है शान्ति से कावड़ यात्रा।

भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनावों के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में एक जनसभा की और साथ ही पार्टी के पक्ष में नगर निकाय चुनावों के संबंध में प्रचार किया। अपने प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने माफियाओं को भी चेताया। सीएम योगी ने आगे कहा कि अब सहारनपुर में तो क्या पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगता है बल्कि कावड़ यात्रा शांति से निकलती है और यह उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी है। पहले नौजवानों के ऊपर झूठे मुकदमे लिख दिए जाते थे लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होता। पहले किसान भी काफी परेशान रहते थे और आत्महत्या जैसे कदम उठा लिया करते थे , लेकिन आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसान लाभान्वित हो रहे हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि यह हम लोगों को ही तय करना पड़ेगा कि युवाओं के हाथ में है तमंचे होने चाहिए या फिर मोबाइल और टैबलेट। उन्होंने यह भी कहा कि साथ ही हमें यह भी तय करना होगा कि उत्तर प्रदेश में गली-गली में माफियागिरी चले या भजनों का प्रभाव बहे। सहारनपुर के दंगों को याद दिलाते हुए सीएम योगी ने आगे कहा कि हम लोगों को तय करना होगा कि हमें रंगदारी वसूली करने वाले गुंडे चाहिए या फिर लोगों को अधिकार देने वाली प्रशासनिक व्यवस्था। उत्तर प्रदेश अब सरकार के हिसाब से चलता है। अब यहाँ पर रंगदारी और वसूली जैसी धमकियाँ नहीं चलती हैं। सहारनपुर पहले दंगे और कर्फ्यू का केंद्र बन गया था यहाँ पहले बिजली नहीं आती थी और 2017 से पहले की सरकारों को यहाँ पर दंगे कराने से ही फुर्सत नहीं थी। सहारनपुर के गुरुद्वारे में दंगे के मामले को लेकर योगी ने कहा कि सहारनपुर तो क्या अब यूपी में कहीं भी दंगे नहीं होते हैं और न ही कर्फ्यू लगता है। उत्तर प्रदेश के माता-पिताओं के मन में अपनी बेटियों के लिए सुरक्षा का माहौल है। पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है और उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक नजीर बन चुकी है। आपको बताते चलें कि सोमवार 24 अप्रैल नगर निकाय चुनाव में नामांकन के लिए अंतिम दिन है और अगले माह 4 मई तथा 11 मई को इसके लिए मतदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    साहिबगंज की दृष्टि चटर्जी ने राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में किया पहला स्थान हासिल, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा

    📍 स्थान: साहिबगंज | रिपोर्ट : श्रीकांत दास📅 प्रकाशन तिथि: 07 अक्टूबर 2025 साहिबगंज: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा जेसीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय…

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक शामली ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शामली: जिले के पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *