10 मई को होगी ईडी द्वारा दायर मनीष सिसौदिया की चार्जशीट पर सुनवाई। 2 दिन पहले सबूत पेशी का भी है आदेश।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया के विरूद्ध ईडी ने जो चार्जशीट दाखिल की है , उस पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने 10 मई को सुनवाई करने का फैसला किया है। कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए बताया है कि शनिवार को यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 10 मई को मामले की सुनवाई की जायेगी‌। कोर्ट ने साथ ही यह आदेश दिया है कि ईडी द्वारा केस से जुड़े सबूत जैसे :- सीडी , डीवीडी , पैनड्राइव , दस्तावेज आदि 8 मई तक कोर्ट में जमा कराए जायें। जानकारी के मुताबिक आबकारी घोटाला मामले में यह ईडी द्वारा दाखिल चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट है। इसे दाखिल करते समय कोर्ट को ईडी ने यह बताया कि मनीष सिसौदिया इस मामले में 29वें नंबर के आरोपी हैं। सिसौदिया के खिलाफ जो चार्जशीट दाखिल की गई है , वह करीब 2100 पेज की है। ईडी ने कोर्ट को यह भी बताया कि जब मनीष सिसौदिया आबकारी मंत्री थे तब से अब तक करीब 622 करोड़ की आपराधिक आय का पता ईडी ने लगाया है‌। कोर्ट ने ईडी की बात सुनने के बाद कहा कि इस मामले के सबूतों की सॉफ्टकॉपी 8 मई तक हमारे पास होनी चाहिए। मिली जानकारी के मुताबिक इस दिल्ली आबकारी मामले में पहली बार ईडी द्वारा मनीष सिसौदिया को एक आरोपी बताया गया है और नामजद करते हुए चार्जशीट दाखिल की है। ईडी द्वारा मनीष सिसौदिया को इस मामले में 09 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सिसौदिया वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें सर्वप्रथम सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई भी इस मामले में घोटाले की जाँच कर रही है। सीबीआई ने सिसौदिया को इस मामले का मुख्य मास्टरमाइंड बताया है। साथ ही सिसौदिया समेत 11 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है और जाँच की प्रक्रिया अभी चल रही है।

  • Related Posts

    साहिबगंज की दृष्टि चटर्जी ने राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में किया पहला स्थान हासिल, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा

    📍 स्थान: साहिबगंज | रिपोर्ट : श्रीकांत दास📅 प्रकाशन तिथि: 07 अक्टूबर 2025 साहिबगंज: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा जेसीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय…

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक शामली ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शामली: जिले के पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *