पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम बढ़ा रही है आतंकी गतिविधियाँ। जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में हथियारों की सप्लाई की है योजना।

जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर के आसपास के बॉर्डर क्षेत्र में और नियंत्रण रेखा के क्षेत्र में पाकिस्तानी अवैध गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। कुछ लोगों को बॉर्डर पर गतिविधियाँ करते हुए लगातार देखा जा रहा है जिनमें कि पाकिस्तानी सेना के कार्मिक और आतंकवादी शामिल हैं। पिछले दिनों में हुए राजौरी एनकाउंटर में पता चला था कि आतंकवादियों को स्थिति खराब करने के लिए पाकिस्तान की सेना ने हथियार उपलब्ध करवाये थे। पुंछ , राजौरी , मेंढर , कृष्णा घाटी और बेंबर गली सेक्टरों में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम को गतिविधि करते हुए देखा गया। जानकारी के मुताबिक इन क्षेत्रों के मुजाहिद पाकिस्तानी सेना की बटालियनों और बॉर्डर एक्शन टीम को जंगलों के रास्ते जम्मू सेक्टर में प्रवेश करने में मदद करते हैं। पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम पीओके में मुख्यतः तीन जगह एक्टिव है। पीर कलंजर , दोटिला और केजी टॉप क्षेत्र के गाँव में आतंकवादियों की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पीओके के अन्य क्षेत्रों लंजोत , निकेल , कोटली और खुइरत्ता से राजौरी तथा पुंछ की तरफ आतंकी गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। पीओके में कालू और लंजोत लॉन्च पैड बॉर्डर एक्शन टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। इनके ठीक सामने ही राजौरी और पुंछ सेक्टर हैं। बॉर्डर एक्शन टीम के ऑपरेशनों में आतंकवादी भी शामिल रहते हैं और साथ ही इन्हें पाकिस्तान की सेना तथा कमांडोज की तरह प्रशिक्षण दिया जाता है। यह सब विशेष सेवा समूह के नियंत्रण में काम करते हैं और पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर छिप-छिपकर वार करते हैं।

  • Related Posts

    गाजा में अकाल का खतरा और वेस्ट बैंक पर कब्जा, क्या ट्रंप रोक पाएंगे नेतन्याहू को?

    न्यूयॉर्क: गाजा में जारी इजरायली हमलों से उपजी तबाही ने पूरे मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है। लगातार बमबारी के कारण 65 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं…

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *