एलन मस्क ने अमेरिका में पीएम मोदी से मिलने के बाद कही कई बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर अमेरिका पहुंच चुके हैं.

पीएम मोदी ने पहुँचते ही अमेरिका के कई बड़े बिज़नेसमैन और बड़ी शख़्सियतों से मुलाक़ात की है. इनमें एक शख़्सियत एलन मस्क का नाम भी शामिल है.

एलन मस्क सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर से लेकर स्पेस कंपनी स्पेस एक्स और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक हैं.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात के बाद कहा, ‘मैं मोदी का फ़ैन हूँ.’

इसके साथ ही मस्क ने टेस्ला के भारत आने को लेकर भी कई अहम बातें बताई हैं.

उन्होंने मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से बात की और उनकी पीएम मोदी से हुई मुलाक़ात के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही उन्होंने बताया कि वो भारत का कब दौरा करेंगे.

इसके अलावा मस्क से हाल ही में ट्विटर के संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के भारत सरकार पर लगाए गए आरोपों पर भी पूछा गया.

एलन मस्क ने क्या कहा?

पत्रकारों के सवाल देते हुए सबसे पहले मस्क ने कहा कि वो भारत के भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्हें लगता है कि पूरी दुनिया के सबसे बड़े देशों में से भारत एक ऐसा देश है जहाँ अधिक संभावनाएं हैं.

उन्होंने पीएम मोदी के साथ बैठक में जो बातें हुईं उसके बारे में भी बताया.

उन्होंने कहा, “वास्तव में पीएम मोदी भारत की बहुत परवाह करते हैं क्योंकि वो हमें भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और इसको हम करके भी दिखाएंगे. हमको बस सही समय का इंतज़ार है.”

मस्क ने कहा कि ये बहुत ही शानदार बैठक थी और सात साल पहले वो उनकी टेस्ला फ़ैक्ट्री में आए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में अमेरिका का दौरा किया था और इस दौरान वो कैलिफ़ोर्निया में टेस्ला मोटर्स फ़ैक्ट्री गए थे, जहां पर मस्क ने उन्हें फ़ैक्ट्री का दौरा कराया था.

हाल ही में ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी ने भारत सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने किसान आंदोलन के दौरान ट्विटर को बंद करने और उसके कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी की धमकी दी थी.

इन आरोपों पर मस्क ने कहा कि ‘स्थानीय नियमों का पालन करने के अलावा ट्विटर के पास कोई विकल्प नहीं है. अगर हम स्थानीय सरकार के क़ानून का पालन नहीं करेंगे तो हमें वहां काम बंद करना होगा.’

  • Related Posts

    गाजा में अकाल का खतरा और वेस्ट बैंक पर कब्जा, क्या ट्रंप रोक पाएंगे नेतन्याहू को?

    न्यूयॉर्क: गाजा में जारी इजरायली हमलों से उपजी तबाही ने पूरे मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है। लगातार बमबारी के कारण 65 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं…

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *