चांद पर मिले सल्फर, एल्युमिनियम, कैल्शियम होने के सबूत, हाइड्रोजन की खोज जारी”, ISRO ने दिया ताजा अपडेट

नेशनल डेस्कः इसरो (ISRO) ने मंगलवार को बड़ी अपडेट दी है। इसरो ने बताया कि चांद पर कई पदार्थ मौजूद हैं। चांद पर सल्फर, एल्युमिनियम, कैल्शियम होने के सबूत मिले हैं। इतना ही नहीं चांद पर मैगजीन, सिलिकॉन, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम और ऑक्सीजन होने के भी सबूत मिले हैं।

चंद्रमा पर हाइड्रोजन की खोज जारी है।

इसरो (ISRO) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ग्राफ शेयर करते हुए बताया, “जगह पर वैज्ञानिक प्रयोग जारी है…रोवर पर लगा लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण पहली बार इन-सीटू माप के माध्यम से, दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (एस) की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि करता है। जैसा कि अपेक्षित था, Al, Ca, Fe, Cr, Ti, Mn, Si और O का भी पता चला है। हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है। एलआईबीएस उपकरण को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स (एलईओएस)/इसरो, बेंगलुरु की प्रयोगशाला में विकसित किया गया है।“

  • Related Posts

    गाजा में अकाल का खतरा और वेस्ट बैंक पर कब्जा, क्या ट्रंप रोक पाएंगे नेतन्याहू को?

    न्यूयॉर्क: गाजा में जारी इजरायली हमलों से उपजी तबाही ने पूरे मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है। लगातार बमबारी के कारण 65 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं…

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *