गोपालगंज से है जहां में बीमार पिता का इलाज कराने आई युवती के साथ 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है

आज की यह खबर गोपालगंज से है जहां में बीमार पिता का इलाज कराने आई युवती के साथ 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़िता को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. यह घटना कुचायकोट थानाक्षेत्र के सासामुसा रेलवे स्टेशन की हैबताया जा रहा है कि यूपी के कुशीनगर जिले के रहने वाली युवती अपने लकवा से ग्रस्त पिता का इलाज कराने कल रविवार को गोपालगंज के सासामुसा आयी थी. रविवार को थावे- कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन रद्द होने की वजह से वह अपने घर नहीं जा सकी. अपने बीमार पिता के साथ रात सासामुसा स्टेशन पर ठहर गयी. आज सोमवार को सुबह करीब चार बजे स्टेशन पर मौजूद तीन लड़कों ने पीड़ित युवती को जबरन उठाकर मंदिर के पीछे ले गये और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी बारी से दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़ित युवती की तबीयत खराब हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुचायकोट पुलिस को दी. ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित, सदर एसडीपीयो प्रांजल कुमार, रेल थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.मामले में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि करीब 4 बजे सुबह सासामुसा रेलवे के कैम्पस में यूपी के कुशीनगर की एक बच्ची के साथ तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है जिसमे एक आरोपी अभिषेक बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.मामले में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि करीब 4 बजे सुबह सासामुसा रेलवे के कैम्पस में यूपी के कुशीनगर की एक बच्ची के साथ तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है जिसमे एक आरोपी अभिषेक बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

  • Related Posts

    राहगीरों और बस्ती के गरीबों के लिए लगाए गए वॉटर कूलर पानी ठंडा करने में असमर्थ

    विशाल विचारशेखर सिद्दीकी जनपद के नगर पंचायत कोडा जहानाबाद में गरीबों और राहगीरों के लिए ठंडा पानी पीने के लिए लगाए गए वाटर कूलर पूरी तरह धड़ाम पड़े है ।…

    रक्तदान शिविर में आधा सैकड़ा समाजसेवियों ने किया रक्तदान

    जहानाबाद फतेहपुररवि श्रीवास्तवकस्ब जहानाबाद के राम जानकी धाम राम तलाई परिसर में जन जागरण मंच के द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन हुआ मानवता का संदेश रक्त देकर जीवन बचाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *