70.8 का औसत, 920 रन, 2022 में इंडिया को एजबेस्टन में दे चुका है दर्द, प्रदर्शन देख उड़ जाएंगे होश

Joe Root Performance At Edgbaston: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (02 जुलाई 2025) से बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मैच के दौरान सभी की निगाहें विपक्षी टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के रूप टिकी रहेंगी. जिसकी वजह एजबेस्टन में उनका शानदार रिकॉर्ड है. यहां भारतीय गेंदबाज जल्दी उन्हें आउट करने में नाकामयाब होते हैं तो वह पूरे मैच का रुख बदल सकते हैं. ये हम नहीं, बल्कि एजबेस्टन में खेली गई उनकी पारियां बोल रही हैं. 34 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने इस घरेलू मैदान पर खबर लिखे जाने टेस्ट की 16 पारियों में शिरकत किया है. इस बीच उनके बल्ले से 70.8 की औसत से 920 रन निकले हैं. एजबेस्टन में उनके नाम तीन शतक और पांच अर्धशतक दर्ज है. यहां उनकी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन नाबाद 142 रनों की है, जो उन्होंने भारत के खिलाफ ही खेली है.

रूट 2022 में टीम इंडिया को दे चुके हैं दर्द

साल 2022 में जब भारत की टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी। उस समय पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का अंतिम मैच 01 जुलाई 2025 से 05 जुलाई 2025 के बीच बर्मिंघम में खेला गया था। यहां दाएं हाथ के बल्लेबाज ने चौथी पारी में नॉटआउट शतक बनाकर टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उस समय रूट ने चौथी पारी में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 173 गेंदों का सामना किया था। उनके बल्ले से 82.08 की औसत से 142 रन बिना आउट हुए बनाए गए थे। इस दौरान क्रिकेट उत्साही ने उनके बल्ले से 19 चौके और एक छक्का देखा था। नतीजतन, टीम इंडिया को उस खेल में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

रूट का टेस्ट करियर

बात करें रूट के टेस्ट करियर के बारे में तो वह मौजूदा समय में इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. खबर लिखे जाने तक रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए 154 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 281 पारियों में 50.92 की औसत से 13087 रन निकले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम छह दोहरा शतक, 36 शतक और 66 अर्धशतक दर्ज है.

  • Related Posts

    Brian Lara: ये दो बल्लेबाज तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भविष्यवाणी से मची विश्व क्रिकेट में खलबली

    Who can break Brian Lara’s world record of 400 runs: वियान मुल्डर की 367 रनों की पारी की बदौलत, विश्व चैंपियन साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में एक…

    India vs England 2nd Test: इतिहास रचने वाली टीम में होगा बदलाव! शुभमन गिल के ‘एक शब्द’ वाले जवाब ने मचाई खलबली

    Shubman Gill said Definitely Jasprit Bumrah Will Play Lords Test: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर एंडरसन-तेंदुलरकर ट्रॉफी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *