UP को मिलेगी सैटेलाइट, आकाशीय बिजली गिरने से पहले भेजेगी अलर्ट: जानें योगी और इसरो चीफ के बीच क्या हुई बात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बहुत होती है. हाल में ही प्रयागराज में तो एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई थी. बीते तीन चार सालों का रिकार्ड बताता है कि साल भर में औसत तीन सौ लोगों की मौत बिजली गिरने से हो रही है. ऐसी घटनाओं से जानमाल के नुक़सान को कम कैसे किया जाए? यूपी की योगी सरकार इस पर मंथन कर रही है.

करीब आधे घंटे हुई मुलाकात

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने सोमवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान यूपी के लिए अलग सैटेलाइट की संभावनाओं, रिमोट सेंसिंग तकनीक के इस्तेमाल और डेवलपमेंट में अंतरिक्ष विज्ञान के सहयोग पर लंबी बातचीत हुई. ये मुलाकात करीब आधे घंटे की रही. इस दौरान यूपी के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सीनियर अफसर भी साथ भी साथ रहे. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में हर वर्ष आकाशीय बिजली के गिरने से हो रही fatalities पर चिंता व्यक्त की। इस विषय पर उन्होंने इसरो के प्रमुख वी नारायणन से विस्तृत बातचीत की। इसरो के प्रमुख ने सीएम योगी से अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश के लिए एक उपग्रह विकसित किया जाए, जिससे बारिश की पूर्व जानकारी मिल सके। इसरो के प्रमुख ने उत्तर में कहा कि हम एक ऐसा सिस्टम विकसित कर रहे हैं जो बिजली गिरने से पूर्व चेतावनी देगा।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *