Brian Lara: ये दो बल्लेबाज तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भविष्यवाणी से मची विश्व क्रिकेट में खलबली

Who can break Brian Lara’s world record of 400 runs: वियान मुल्डर की 367 रनों की पारी की बदौलत, विश्व चैंपियन साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी और 236 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की. वियान मुल्डर  के पास  ब्रायन लारा के नाबाद 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था लेकिन उन्होंने 34 रन पीछे रहते हुए टीम की घोषणा कर दी थी. जिसके कारण लारा का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी बरकरार है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि भविष्य में कोई बल्लेबाज लारा के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा. इस सवाल का जवाब भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने दिया है.

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के पास टैलेंट हैं जो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि दोनों को इसके लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा.

यह उल्लेख करना जरूरी है कि अभिषेक शर्मा ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। राजकुमार शर्मा को भरोसा है कि गिल से प्रेरित होकर अभिषेक भी टेस्ट क्रिकेट में उभरेंगे। राजकुमार शर्मा ने कहा है कि अभिषेक का लक्ष्य टेस्ट मैच खेलना भी है। यह जानकारी प्राप्त हुई है कि एजबेस्टन टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 430 रन बनाए। जिसमें उन्होंने पहले इनिंग में 269 रन और दूसरे इनिंग में 161 रन बनाए। गिल की बल्लेबाजी शैली ने क्रिकेट के जानकारों को मोहित कर दिया है।

अभिषेक शर्मा का सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना

राजकुमार शर्मा ने अपने बेटे के बारे में चर्चा की और बताया कि शुभमन की पारी से अभिषेक बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने गिल की बेहतरीन पारी और भारत की जीत के उपलक्ष्य में अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी भी आयोजित की है। अभिषेक भी लाल गेंद के क्रिकेट के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उनका भी लक्ष्य भारत के लिए टेस्ट मैच खेलना है। मुझे पूरी विश्वास है कि वह दिन भी जल्दी आएगा।

  • Related Posts

    India vs England 2nd Test: इतिहास रचने वाली टीम में होगा बदलाव! शुभमन गिल के ‘एक शब्द’ वाले जवाब ने मचाई खलबली

    Shubman Gill said Definitely Jasprit Bumrah Will Play Lords Test: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर एंडरसन-तेंदुलरकर ट्रॉफी में…

    IND vs ENG, Weather report Day 4: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत का खेल, जानें कितना रन का टारगेट देने से जीत होगी पक्की !

    IND vs ENG, Weather report Day 4: मोहम्मद सिराज (70 रन पर छह विकेट) और आकाश दीप (88 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *