गुढ़ नगर परिषद की लचर व्यवस्था उजागर, कीचड़ और बदबू से बेहाल नागरिक

गुढ़ – प्रदेश की चर्चित नगर परिषद गुढ़ की व्यवस्थाएं इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई हैं। थोड़ी सी बारिश में ही पूरा नगर कीचड़ से सना नजर आ रहा है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे नगरवासियों का चलना-फिरना दूभर हो गया है। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री के. एन. सिंह की निष्क्रियता और उदासीनता साफ झलक रही है। नगर की हालत बद से बदतर हो चुकी है लेकिन सीएमओ साहब अपने कार्यालय में वसूली तंत्र में व्यस्त नजर आते हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पूरे नगर में इनके दलाल सक्रिय हैं जो अवैध वसूली कर उन्हें हिस्सा पहुंचाते हैं।

नगर परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। नगरवासियों ने जल्द से जल्द प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है

Reporter : Krishna Kant Mishra – Rewa

  • Related Posts

    साहिबगंज की दृष्टि चटर्जी ने राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में किया पहला स्थान हासिल, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा

    📍 स्थान: साहिबगंज | रिपोर्ट : श्रीकांत दास📅 प्रकाशन तिथि: 07 अक्टूबर 2025 साहिबगंज: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा जेसीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय…

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक शामली ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शामली: जिले के पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *