जंगली सियार के हमले से तीन ग्रामीणों सहित सात मवेशी घायल।

सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर

जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में बीती रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली 9वर्षीय किशोरी पर जंगली सियार ने हमला कर दिया।चीख पुकार सुनकर बचाने को आई दादी को भी हमला कर घायल कर दिया।एम्बुलेंस के जरिए परिजन घायलों को ले गए अस्पताल।
धौरहरा गांव में गुरुवार की रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली 9 वर्षीय जाह्नवी देवी पर अचानक सियार ने हमला कर दिया तो चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर निकली दादी कमला देवी छुड़ाने लगी तो किशोरी को छोड़ दादी पर हमला कर दिया। शोर गुल सुनकर पड़ोसियों ने ललकारा तो छोड़कर भाग निकला।और अपने निजी नलकूप में सो रहे 60 वर्षीय भगौता प्रसाद को भी घायल कर दिया।परिजनों ने एम्बुलेंस के जरिए तीनों घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी ले गए।जबकि भगौता प्रसाद को सी एस सी अमौली ले जाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।वही कमला और जाह्नवी को इलाज के बाद आराम मिलने पर परिजन घर ले गए।ग्राम प्रधान रामविलास ने बताया कि जंगली सियार ने गांव के 7 पालतू मवेशियों को भी अपना शिकार बनाकर जख्मी कर दिया जिसका पशु पालक किसान इलाज करा रहे हैं।शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे हालत बिगड़ने पर कमला देवी व पौत्री जाह्नवी देवी को परिजन फिर से इलाज हेतु अस्पताल लेकर पहुंचे

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *