झमाझम बारिश से उफनाया तालाब सड़क में जलभराव से लोग परेशान।

जनपद के जाफरगंज।जोनिहा अमौली मार्ग से डांडा अमौली संपर्क मार्ग पर जल भराव होने के कारण तालाब के दूषित पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा जल भराव से ग्रामीणों व राहगीरों को सड़क से गुजरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विकास खण्ड खजुहा के गहरु खेड़ा गांव के अंदर से होकर निकले डांडा अमौली संपर्क मार्ग पर पानी का भराव हो गया ।जल भराव होने के कारण लोगों को तालाब के दूषित व गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश के कारण गांव के अंदर बना तालाब उफान में आ गया। वहीं कल्लू पासवान के दरवाजे पर अधिक पानी भरा होने के कारण घर से निकलने में पारिवारिक सदस्यों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है।पासवान ने जानकारी दी कि पानी का भराव होने से जहरीले जीव जंतु घर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं।जिससे मेरे परिवार को जहरीले कीड़ों का खतरा बना रहता है।पानी के निकास की उचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।इस मार्ग से होकर गंगोली,रामपुर, रणमस्तपुर, गांजर, रमदिनवापुर, भारतपुर,बहादुरपुरसहित लगभग एक दर्जन गांव के सैकड़ों लोगों व स्कूली छात्रों को प्रतिदिन कठिनाइयों से होकर गुजरना पड़ रहा है

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *