राय वर्ल्ड स्कूल सेलौटी में स्वामी विवेकानंद संस्था व हनुमान चालीसा परिवार के द्वारा लाइव क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन |

गौरव गोयल 

पलवल 

स्वामी विवेकानंद संस्था एवं हनुमान चालीसा परिवार पलवल के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सेलौटी स्थित राय वर्ल्ड स्कूल में एक विशेष लाइव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में सामान्य ज्ञान, भारतीय संस्कृति, तथा सनातन धर्म से जुड़ी जानकारी को बढ़ावा देना था छात्रों से पूछे गए प्रश्नों में धार्मिक ग्रंथों, ऐतिहासिक तथ्यों एवं भारत की समृद्ध परंपरा से संबंधित विषय शामिल रहे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दिखाई और अपने ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया विशेष रूप से राय वर्ल्ड स्कूल के पाँच विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त किया इन विजयी प्रतिभागियों को स्वामी विवेकानंद संस्था व हनुमान चालीसा परिवार की ओर से समाजसेवी सतबीर उर्फ सोनू बजरंगी ने जय श्री राम का पटका पहनाकर के, हनुमान चालीसा पुस्तक भेंट कर एवं नकद पुरस्कार देकर के सम्मानित किया

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *