हत्या के प्रयास के मामले में वाछित महिला गिरफ्तार

राकिब खान डीग

डीग जिले की सीकरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले में महिला को गिरफ्तार किया है। सीकरी थानाधिकारी ने बताया कि अभिलास सिंह पुत्र दर्शन सिह जाति रायशिक्ख निवासी अलघानी हालवासी झांगोला नं0 2 उत्तर पश्चिम दिल्ली ने मामला दर्ज कराया कि वह व उसकी माँ व अन्य परिजन अपने गेंहू के खेत मे पानी दे रहे थे तो आरोपी एक साथ खेत में आकर उसकी माँ के सिर मे तलवार से वार किया जिससे शिकायतकर्ता की माँ का सिर कट गया व अन्य परिजनो के साथ सभी आरोपियों ने मारपीट की थी शिकायतकर्ता की माँ को गम्भीर स्थिती मे इलाज के लिए हॉस्पीटल भर्ती कराया। जिस मामले में वांछित आरोपी शैलेन्द्र कौर उर्फ शालिन्द्रा कौर पत्नि गुरूदीप सिंह जाति राय सिक्ख उम्र 65 निवासी गुलमानी थाना सीकरी जिला डीग को नियमानुसार गिरफ्तार किया।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *