नवाबगंज में ओवरब्रिज निर्माण से दर्जनों परिवार बेघर होने के कगार पर, रोज़गार पर भी संकट

अनीश कुमार सिंह
चीफ रिपोर्टर उन्नाव
विशाल विचार न्यूज़

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिसंबर 2025 से शुरू होने वाले नवाबगंज, आशाखेड़ा और दही तिराहा के तीन ओवरब्रिज में से नवाबगंज पुल को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्राथमिकता दी है। यह पुल नहर पुलिया से लेकर बाजार तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में बनेगा, जिसमें न केवल दर्जनों मकान और पुश्तैनी दुकानें, बल्कि सैकड़ों गरीब ठेले-फुटपाथ व्यवसायियों का रोज़गार भी खतरे में है।

पिछले तीन दिनों में ही सौ से अधिक लोगों को नोटिस मिल चुका है। किसी का घर 5 फीट तो किसी का 20 फीट तक अधिग्रहण की जद में है। वहीं पुल निर्माण क्षेत्र के लगभग 200 फुटपाथी दुकानदारों — जिनमें कपड़े, फल-सब्ज़ी और चाय-नाश्ते के ठेले लगाने वाले शामिल हैं — के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। नोटिस में 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का आदेश है, साथ ही 7 दिन के भीतर लखनऊ स्थित गोमतीनगर कार्यालय में अपील करने का अवसर भी दिया गया है।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *