पूर्व बीडीसी एवं प्रबंधक के निधन पर शोक

रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी ब्यूरो चीफ विशाल विचार

रुद्रपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम बसडीला निवासी पूर्व बीडीसी व एंजिल्स फ्यूचर एकेडमी के प्रबंधक कृष्ण कन्हैया लाल श्रीवास्तव (उम्र 60 वर्ष) का ब्रेन स्ट्रोक होने से मंगलवार को निधन हो गया। स्व.श्रीवास्तव एक सप्ताह से महायोगी गोरखनाथ हास्पिटल गोरखपुर में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार उनके ज्येष्ठ पुत्र अनुराग राज श्रीवास्तव ने मुखाग्नि देकर राजघाट गोरखपुर में किया। उनके निधन पर सांसद कमलेश पासवान, विधायक जयप्रकाश निषाद, मनोज शुक्ला, जोखई शुक्ला, रमेश श्रीवास्तव, संदीप साहनी, गौरव चौरसिया, दिनेश प्रकाश विश्वकर्मा, शब्बीर अहमद, एड.नागेन्द्र राव, विशवविजय कुमार मल्ल, अनुभव राज श्रीवास्तव, रामेश्वर विश्वकर्मा, राजकुमार वर्मा व श्रीवास्तव परिवार आदि ने शोक व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *