पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बाढ़ पीड़ितों की सुनी समस्याएं—-बाढ़ पीड़ितों को दिए गए तिरपाल

विशाल विचार
शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल शुक्रवार को मलवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर गांव के पास स्थित महुआ तिल में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में गए। बाढ़ पीड़ित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी तथा बाढ़ पीड़ित परिवारों को तिरपाल भी दिए गए
बताते चलें कि मलवा विकासखंड क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास स्थित महुआ टीला में बने बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ पीड़ित परिवारों को ठहराया गया है। बताते चले की गंगा नदी तथा पांडु नदी में जल स्तर बढ़ जाने से एक दर्जन से अधिक गांव अवसेरी खेड़ा दरियापुर कटरी मदारपुर बबुरी खेड़ा नया खेड़ा मल्हू खेड़ा रामघाट के अलावा बेरी नारी आदि गांव प्रभावित हुए हैं बाढ़ प्रभावित परिवारों तथा लोगों को महुआ टीला स्थित बाढ़ शिविर में रखा गया है। इसके अलावा बाढ़ पीड़ित परिवारों को खांगल बाबा मंदिर के समीप स्थिति बनाए गए दो शिवरो में भी रखा गया हैइसी क्रम में शुक्रवार को दिन में करीब 3:00 बजे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल महुआ टीला स्थित राहत शिविर में पहुंचे। बाढ़ प्रभावित परिवारों तथा लोगों से उनकी समस्याएं सुनी। मौजूद परिवारों को पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा भारतीय जनता पार्टी के जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने अपने हाथों से तिरपाल दिए। इस मौके पर मौजूद तहसीलदार अचिलेश कुमार सिंह को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों का लगातार ध्यान दिया जाए किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना आने पाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामदास निषाद के अलावा लेखपाल शुभम सिंह लेखपाल अभिमन्यु सिंह लेखपाल दीपक लेखपाल अमित कानूनगो भोला प्रसाद तथा भाजपा नेता अरुण कुमार शुक्ला राजा भान सिंह दीपक वर्मा आदि लोग मौजूदरहे। उधर खांगल बाबा मंदिर के पास बनाए गए शिविर में एडिओ पंचायत दिनेश कुमार की देखरेख में आधार सैकड़ा सफाई कर्मचारियों ने मैदान की और रोड किनारे की सफाई किया इस मौके पर लेखपाल विनोद उमराव कानून को अजीत सिंह तथा नरवल तहसील की टीम लगी रही

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *