श्याम नगर में घर से जेवरात व नकदी चोरी मामले में क्राइम ब्रांच पलवल ने आरोपी धरा, लिया रिमांड पर।

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी श्री वरुण सिंगला, आईपीएस कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है अपराधियों पर अंकुश मुहिम के अंतर्गत श्याम नगर में घर से जेवरात व नकदी चोरी मामले में क्राइम ब्रांच पलवल ने एक आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी P/SI दीपक के अनुसार श्याम नगर पलवल निवासी शिकायतकर्ता दीपक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ 28 मई को अपनी बुआ की बेटी की शादी में मथुरा गए हुए थे। शादी समारोह खत्म होने के बाद जब वह अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। बेड में रखे आभूषण, 32,000 रुपये और एक एलईडी टीवी गायब था।
दीपक शर्मा ने मामले की लिखित शिकायत बस स्टैंड चौकी में दर्ज कराई। प्राप्त शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।

क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी ने आगे बतलाया कि हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार की विवेचना टीम ने गत दिनांक 21 अगस्त को वारदात में शामिल आरोपी शेखपुरा मोहल्ला पलवल निवासी अनिकेत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चोरी किए हुए सामान को बरामद करने हेतु व साथी आरोपियों का पता लगाने एवं गहन पूछताछ हेतु एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिससे गहनता से पूछताछ जारी है। मामले मे जुड़े किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

  • Related Posts

    एस गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल नूँह में आयोजित जिला नूँह ईकाई के द्वारा प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया

    ब्यूरो संवाददाता :- गौरव गोयल – पलवल पलवल :- 20 जुलाई , जिला नूँह हरियाणा प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर श्रमजीवी पत्रकार सम्मान समारोह पत्रकार समारोह जिसमें मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *