विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों पर लाखों की ठगी के आरोप।

आधा दर्जन लोगों ने थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार।

जनपद में विदेश भेजने के नाम पर आधा दर्जन लोगों से 3 लाख 95000 की ठगी की गई। इस मामले में आधा दर्जन पीड़ित लोगों ने दो लोगों के खिलाफ थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विदेश भेजने के नाम पर एक वर्ष पहले सभी लोगों से पैसा लिया गया था ना विदेश भेजा गया और ना ही पैसा वापस किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे बिंदकी कोतवाली में सोनू निवासी अमौरा थाना मलवा जनपद फतेहपुर, अजय पाल निवासी अमौरा थाना मलवा जनपद फतेहपुर, गोरेलाल निवासी फिरोजपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर, कल्लू निवासी फिरोजपुर कोतवाली बिंदकी, रुद्रपाल निवासी ग्राम चक्की थाना मलवा जनपद फतेहपुर एवं वासुदेव निवासी ग्राम जबरापुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर ने पुलिस से शिकायत की है ।की सुनील पुत्र रामखेलावन मूल निवासी खदरा थाना औंग जनपद फतेहपुर वर्तमान निवासी उदयराजपुर थाना मलवा जनपद फतेहपुर तथा उसके साथी गोरे ने मिलकर सभी 6 लोगों से विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 95000 रुपए एक साल पहले लिए थे। लेकिन अब तक न विदेश भेज पाए और ना ही पैसा वापस कर रहे हैं ।पीड़ित लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *