सांसद व सदर विधायक ने लिया बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का जायजा

उन्नाव – आज सांसद व सदर विधायक ने शुक्लागंज के गायत्री नगर एवं भातू फार्म क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित 100 जरूरतमंद परिवारों को.ओ. पी. जे.डी इंटर कॉलेज, शुक्लागंज में आयोजित खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के दौरान बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का जायजा लिया|

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका ने इन परिवारों के जीवन को गहराई तक प्रभावित किया है—किसी का आशियाना टूट गया, तो किसी की रोज़ी-रोटी छिन गई। ऐसे कठिन समय में हमारा संकल्प है कि कोई भी परिवार भूख और अभाव का सामना न करे तथा आवश्यक सुविधाएँ उन्हें सहजता से उपलब्ध हों, ताकि उनका जीवन फिर से सामान्य गति पकड़ सके।

इस आपदा की घड़ी में हमारा पहला कर्तव्य यही है कि हर पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया जाए कि वे अकेले नहीं हैं। समाज का प्रत्येक वर्ग, हर संस्था और प्रशासन मिलकर उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहायता पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस दौरान उन्नाव सांसद डॉ.साक्षी जी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी जी, गंगा घाट नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय जी, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू जी एवं अन्य सम्मानित बंधुओं की मौजूदगी रही।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *