सपा जिलाध्यक्ष नें किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत सामग्री वितरित किया

अनीश कुमार सिंह
चीफ रिपोर्टर उन्नाव
विशाल विचार न्यूज़

उन्नाव – समाजवादी पार्टी जनपद उन्नाव के जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार यादव ने विधानसभा क्षेत्र 162 बांगरमऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और यथासंभव राहत सामग्री,वितरित की एवं साथ ही सपा नेता श्री शशांक शेखर शुक्ला ने भी स्थानीय लोगों को यथासंभव राहत सामग्री वितरित की।उन्नाव जनपद में बांगरमऊ विधानसभा के कटरी क्षेत्र में गंगा नदी के उफान से स्थानीय निवासियों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।पानी का बहाव तेज होने से अनेक गाँव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। ग्रामीण अपने घरों के भीतर पानी भर जाने के कारण छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं। पशुओं के चारे की भारी कमी और पीने के पानी की समस्या भी गंभीर रूप से सामने आई है।कई गाँवों में पानी का स्तर कुछ कम हो रहा है जिससे अब बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।श्री यादव ने जनपद के उच्चाधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने,बीमारी से बचाव हेतु दवाओं के छिड़काव,पेयजल की समुचित व्यवस्था,एवं किसानों की फसलों के हुए नुकसान की भरपाई हेतु उन्हें उचित मुआवजा राशि देने की माँग की।तत्पश्चात यशोदा निषाद जी के संयोजन में ग्रामसभा भिखारीपुर पतसिया के मजरा रतईपुरवा में पीडीए पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने एकजुट होकर PDA के जननायक श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हाजी सैय्यद इरफान, शिवशंकर वर्मा,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष राहुल गौतम,जिला सचिव प्रेम यादव,मोहित लोधी लवकुश यादव,प्रिंस यादव,सरवन यादव,विधानसभा अध्यक्ष डॉ० रामपाल कुशवाहा,राधेलाल निषाद,आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *