मेगा रक्तदान शिविर 31 अगस्त को बैकुंठपुर में

रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी ब्यूरो चीफ विशाल विचार

देवरिया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, देवरिया के तत्वावधान में आगामी 31 अगस्त को बैकुंठपुर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला सचिव अखिलेन्द्र शाही ने बताया कि यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा, जिसमें रक्तदान के इच्छुक सभी लोग भाग ले सकते हैं। रक्तदान की व्यवस्था लाइफ चैरिटेबल ब्लड सेंटर, देवरिया की विशेषज्ञ टीम द्वारा की जाएगी, जो मौके पर उपस्थित रहकर संपूर्ण प्रक्रिया को देखेगी।
              उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है, क्योंकि अक्सर सड़क दुर्घटना, आपातकालीन ऑपरेशन तथा गंभीर बीमारियों के दौरान रक्त की अत्यधिक आवश्यकता पड़ती है। इस दिशा में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। शिविर के कोषाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, प्रभारी अनिल तिवारी तथा आजीवन सदस्य कृष्णा वर्मा संचालन और सहयोग की जिम्मेदारी निभाएंगे। रेडक्रॉस सोसाइटी ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में योगदान दें। साथ ही संस्था ने यह भी स्पष्ट किया है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और हर दाता की स्वास्थ्य जांच के बाद ही प्रक्रिया की जाएगी। अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि, एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *