राष्ट्रीय खेल दिवस पर बरनई में धूम, कबड्डी व खो-खो मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी ब्यूरो चीफ विशाल विचार

देवरिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए गए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा वेलफेयर सोसाइटी बरनई, देवरिया द्वारा कबड्डी एवं खो-खो की प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्था मेरा युवा भारत के तत्वावधान में तथा जिला युवा अधिकारी चन्द्रभूषण चौबे के मार्गदर्शन में आर.बी.वाई. संस्थान प्रांगण में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष विकास यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश चंद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार रहे।

मुख्य अतिथि सतीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा – “स्वस्थ रहने का सबसे सशक्त माध्यम खेल है। खेल से युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं और समाज में एकता का भाव विकसित होता है। युवाओं को मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।”
प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि – “हमें विवेकानंद जी से यह सीख लेनी चाहिए कि प्रतिस्पर्धा में दूसरों को हराने से ज्यादा जरूरी है स्वयं को जीतना।”

कबड्डी प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल : बिशुनपुर बनाम जैतपुरा

दूसरा सेमीफाइनल : बरनई बनाम बेलावर दुबावर

फाइनल : जैतपुरा ने बरनई को 32–28 से हराकर खिताब जीता।
बरनई उपविजेता रही।

खो-खो बालिका वर्ग फाइनल : बेलावर दुबावर ने जैतपुरा को 4 मिनट 10 सेकेंड से हराकर विजेता का ताज जीता।
विशुनपुरा की टीम उपविजेता रही।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने शील्ड देकर सम्मानित किया तथा राष्ट्रीय युवा नीति की जानकारी भी साझा की गई।

निर्णायक मंडल में ग़ौसुल आलम, रामनिवास व मुनारी पटेल शामिल रहे। कार्यक्रम में नकुल राजभर, रोहन राजभर, दिनानाथ, इरफान, कृष्णा, संजना यादव, खुशी समेत अनेक युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *