पेट्रोल पंप पर महिला दंपति सेछेड़छाड़

विरोध करने पर लाठी डंडे से कर पिटाई

राकिब खान डीग

डीग जिले के जुरहरा क्षेत्र में एक गर्भवती महिला और उसके पति से पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा पुलिस में दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पंप कर्मचारियों ने उसकी पत्नी को अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर कर्मचारियों ने पहले धक्का दिया और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित अपनी पत्नी (7 माह की गर्भवती) और बेटी के साथ दवा लेने जा रहा था कि इसी दौरान जैन पेट्रोल पंप (इंडियन ऑयल) पर पेट्रोल डलवाने के दौरान पंप कर्मचारियों ने उसकी पत्नी को इशारे किए। पति ने टोकने पर मारपीट शुरू करदी जिसमें महिला के पैर में चोट आई और तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित का आरोप है कि पंप कर्मचारियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *