खड़ी पिकप में पीछे सेअनियंत्रित दूसरी पिकप ने मारी जोरदार टक्कर।

विशाल विचार
शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर
जनपद के थाना थरियांव क्षेत्र के दिहुली मोड़ के पास देर रात कानपुर की तरफ से आ रही पिकअप का अचानक टायर फट गया और तभी गाड़ी रुक गई। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर जिससे कि काम में बैठे पीछे करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही मौके पर आसपास रह रहे लोगों एवम राहगीरों की भीड़ लग गई किसी ने पुलिस को सूचना दी ।सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि पिकअप टमाटर लादकर प्रतापगढ़ कुंडा जा रहा था । तभी गाड़ी का अचानक टायर फटने से गाड़ी बीच हाईवे में रुक गई। जिससे ड्राइवर और खलासी टायर का पहिया बदलने लगे। तभी पीछे से एक पिकअप तेज रफ्तार से आ रहा था ।और उसको खलासी ने हाथ दिया लेकिन हाथ दानव बावजूद भी गाड़ी नहीं रोकी । तभी ड्राइवर और खलासी गाड़ी छोड़कर भाग गए । जिससे पीछे वाले पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी । पिकअप के ड्राइवर समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि सभी को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *