बारिश से ढही कच्ची कोठरी मलबे में दबकर दंपति घायल।,लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान।

विशाल विचार
शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर

जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मुगलाही में सोमवार की भोर पहर मोहम्मद इकलाख उम्र 46 वर्ष पुत्र जान मोहम्मद के घर की एक कच्ची कोठरी ढह गई। जिसमें मोहम्मद इकलाख तथा उनकी पत्नी शाजदा उम्र 44 वर्ष दब गए। कोठरी गिरने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस के तमाम लोग एकत्र हो गए। काफी प्रयास के बाद दंपति को मलबे से बाहर निकाला गया। दोनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया। फायर ब्रिगेड तथा पुलिस भी मौके पर पहुंची। दंपति की हालत ठीक होने पर परिजन उन्हें घर वापस ले गए। कच्ची कोठरी ढहने से फ्रिज कूलर बेड अलमारी बर्तन व सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया। मामले की सूचना राजस्व विभाग को दीगई है।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *