किसान हत्या मामले में सपा लोहिया वाहिनी अध्यक्ष का काफिला रोका, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

फतेहपुर जनपद के अजरौली पल्लवा गांव में हाल ही में किसान की हत्या के बाद राजनीतिक दलों का गांव पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार दोपहर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल जब अजरौली गांव जाने के लिए निकले तो रायबरेली सीमा पर पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया।

काफिले को रोके जाने के बाद समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अचानक हुए इस घटनाक्रम से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मौके पर स्थिति को संभालने के लिए डीएसपी खागा, थाना सुल्तानपुर घोष प्रभारी, थाना हदगांव प्रभारी समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

बताया जा रहा है कि रामकरन निर्मल अपने दल-बल के साथ किसान के परिजनों से मिलने और हालात का जायजा लेने अजरौली गांव जा रहे थे। लेकिन प्रशासनिक कारणों से उन्हें बॉर्डर पर ही रोक लिया गया।

खबर लिखे जाने तक सपा लोहिया वाहिनी अध्यक्ष और उनके समर्थक गांव जाने की कोशिश में डटे रहे, जबकि पुलिस सतर्कता बरतते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोकने में लगी रही।

संवाददाता – शेखर सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *