पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने बारावफात के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

अनीश कुमार सिंह
मुख्य संवाददाता उन्नाव
विशाल विचार न्यूज़

उन्नाव – बारावफात के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आज दिनांक 04.09.2025 को श्री दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने श्री अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी और श्री दीपक यादव क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्र का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने बारावफात जुलूस के रूट का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बारावफात के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *