आजम खान की रिहाई पर सपाईयों में रहा खुशी का माहौल।

एक दूसरे मुंह मीठा करा जिंदाबाद के लगाए नारे।

विशाल विचार-सुरेश पटेल ब्लाक कॉर्डिनेटर खजुहा फतेहपुर

23 महीने बाद आजम खान की जेल से रिहाई होने पर समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जताया खुशी का इजहार। समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद तथा आजम खान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के 23 महीने बाद जेल से रिहाई होने पर नगर के मोहल्ला बजरिया बड़ा कुआं के पास समाजवादी पार्टी के लोग एकत्र हुए। आजम खान की जेल से रिहाई होने पर खुशी का इजहार किया गया समाजवादी पार्टी के लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाया और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद तथा आजम खान जिंदाबाद के जोर शोर से नारे लगाए।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने कहा कि आजम खान की जेल से रिहाई होने के बाद समाजवादी पार्टी के लोगों ने खुशी का इजहार किया है इस मौके पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अकरम गुड्डू समाजवादी पार्टी के नेता रफात हुसैन सपा नेता तालिब अली, पप्पू अहमद, के अलावा हनीफ महंगू निषाद वहीद कुरैशी नासिर अली मोहम्मद सैयद एजाज महेंद्र कुमार मुशीर फैज मोहम्मद अली मोहम्मद रोशन रईस तथा चांद मोहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    डॉ. प्रत्युष कुमार को शिक्षकों ने किया सम्मानित प्रतिभा को सम्मान से मिलता है बल: जय शिव ”रामेश्वर विश्वकर्मा

    विचार रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पिड़रा निवासी प्रत्युष विहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के होनहार पुत्र डॉ. प्रत्युष कुमार को शुक्रवार को स्थानीय शिक्षकों ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय शैक्षिक…

    अमेठी में एक दिन की उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना बनी छात्रा कशिश मौर्य

    विशाल विचार – संतोष तिवारी ब्यूरो अमेठी अमेठी (मुसाफिरखाना)मिशन शक्ति 5.O अभियान के तहत् बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और बेटियों में आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से बुधवार को कंपोजिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *