मिशन शक्ति 5.O अभियान के तहत थाना प्रभारी पीपरपुर ने बच्चों से की बात

विचार – संतोष तिवारी ब्यूरो अमेठी | जनपद अमेठी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में आज थाना पीपरपुर में बच्चों के साथ बैठक की गई। भादर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरैया में स्थित प्राथमिक विद्यालय बौलहा के सहायक अध्यापक बच्चों के साथ थाना पीपरपुर पहुंचे। जहां पर थाना प्रभारी पीपरपुर श्री रामराज कुशवाहा द्वारा छात्र छात्राओं से बात की गई। थाना प्रभारी ने बच्चों को समाज के प्रति जागरूक करते हुए समाजिक सुरक्षा एवं सम्मान के बारे में बताया। महिला कांस्टेबल अनीता द्वारा बच्चों को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता के लिए अभियान की किताब वितरित की। इस मौके पर थाना प्रभारी पीपरपुर श्री रामराज कुशवाहा, उपनिरीक्षक रमेश कुमार, उपनिरीक्षक आरसी यादव, महिला कांस्टेबल अनीता, महिला कांस्टेबल रूबी शर्मा, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बौलहा कुलदीप सिंह यादव, तथा छात्राएं अनामिका, दीपिका, श्राव्या, प्रतिमा, एवं छात्र आर्यन, आदित्य, आदित्य, दीपांकर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *