पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, योग्य प्रत्याशियों की पहचान में जुटा ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन

लखनऊ। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने सभी जोनल, मंडल व जिला प्रभारियों से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छ, निष्पक्ष और ईमानदार छवि वाले संभावित जिला पंचायत प्रत्याशियों की पहचान कर उनका आवेदन पत्र तत्काल प्रदेश कार्यालय को भेजें प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संगठन केवल योग्य, कर्मठ और जनता के बीच लोकप्रिय उम्मीदवारों को ही अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान में उतारेगा। उनका कहना है कि संगठन का उद्देश्य पंचायत व्यवस्था में सशक्त नेतृत्व, पारदर्शिता और स्वच्छ राजनीति स्थापित करना है, ताकि ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास हो सके। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि संगठन जनता की आवाज़ को सर्वोपरि मानते हुए योग्य प्रतिनिधियों को ही चुनाव में उतारेगा और “ग्रामोदय से राष्ट्रोदय” के संकल्प को साकार करेगा।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *