संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से मिला वृद्ध का शव

जनपद के किशनपुर थाना अंतर्गत विजयीपुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतक की पहचान नरोत्तम सिंह (58 वर्ष) पुत्र पृथ्वीपाल सिंह निवासी रानीपुर बहेरा के रूप में हुई है। बताया गया कि नरोत्तम सिंह बीते दो दिन पूर्व रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है, वहीं परिजनों ने इसे महज एक हादसा मानते हुए किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही पुलिस को कोई तहरीर दी है। सूचना पाकर सीओ ब्रजमोहन राय पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किया और परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की।
सीओ ब्रजमोहन राय ने बताया कि, “मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *