कच्ची दीवार ढहने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, दो घायलगांव में मचा कोहराम, पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम को

जनपद के धाता थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मखौवा में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब अचानक कच्ची दीवार गिर जाने से चार बच्चे उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में दो मासूमों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे बच्चों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और आनन-फानन में धाता के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गांव के ही बच्चों के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही धाता थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में हुए इस हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है। बताया गया कि बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे तभी अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई और वे मलबे में दब गए। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *