दुर्गा पूजा पर शिव शक्ति मित्र मंडल समिति ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

अमेठी – मुंशीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंदोईया में शिव शक्ति मित्र मंडल द्वारा दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन विगत 35 वर्षों से निरंतर परंपरागत रूप से किया जा रहा है।
भंडारे की शुरुआत कन्या भोज के साथ की गई, जिसमें बालिकाओं को भोजन कराकर उनका पूजन किया गया। इसके पश्चात सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के संरक्षक अविनाश तिवारी ने बताया कि यह भंडारा क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जो बीते 35 वर्षों से पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी ग्रामीण और भक्तजन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष आयुष त्रिपाठी, महामंत्री डब्बू तिवारी, कोषाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मोहन मिश्रा, अवध नारायण मिश्रा, हनुमान विश्वकर्मा, अनिल त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी, राम तिवारी ,अंश तिवारी,सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *