लोक गीतों के साथ निकाली झांकी,मांगी भिक्षा।

जनपद में बाटस चौदस के मौके पर बच्चों ने झोंझिया व टेसू का पारंपरिक त्यौहार मनाया।इस दौरान बच्चों ने टेसू और झोंझिया की झांकियां निकाली पूरे गांव में घर घर घूम कर भिक्षा ली और लोकगीतों के माध्यम से सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखा।
यह लोक परंपरा भारतीय ग्रामीण जीवन की एक अमूल्य धरोहर है।यह सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि इसमें सामाजिक समरसता,आपसी मेलजोल और बच्चों के बीच सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने का गहरा उद्देश्य निहित है।टेसू, और झोंझिया की झांकियां मिट्टी,कागज,और कपड़े जैसी सामग्रियों से सुंदर मूर्तियां बनाकर सजाई जाती हैं।बच्चे इन झांकियों को लेकर घर घर जाते हैं।इस दौरान वो पारंपरिक गीत गाते हैं।जिनमें लोक कथाएं और सामाजिक संदेश शामिल होते हैं।लोग उन्हें आशीर्वाद स्वरूप अनाज या पैसे दान के रूप में देते हैं।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *