दिल्ली में बढ़ेगा ऑटो -टैक्सी का किराया, अरविंद केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

दिल्‍ली में ऑटो रिक्शा का किराया पिछली बार 2020 में बढ़ा था जबकि टैक्सी का किराया 2013 में बढ़ा था. वर्ष 2020 में सीएनजी ₹47 किलो थी जबकि अक्टूबर 2022 में यह ₹78/किलो पहुंच गई है.

नई दिल्‍ली : 

दिल्ली में जल्‍द ही ऑटो और टैक्सी के किराए में इजाफा हो जाएगा. दिल्‍ली सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है और इस बारे में अधिसूचना जारी होना ही बाकी है. CNG के रेट बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है. बता दें,  दिल्‍ली में ऑटो रिक्शा का किराया पिछली बार 2020 में बढ़ा था जबकि टैक्सी का किराया 2013 में बढ़ा था.  वर्ष 2020 में सीएनजी ₹47 किलो थी जबकि अक्टूबर 2022 में यह ₹78/किलो पहुंच गई है.

दिल्‍ली में ऑटो किराया अभी तक शुरुआती डेढ़ KM के लिए ₹25 था जो अब बढ़कर ₹30 हो जाएगा. इसके बाद मीटर डाउन होते ही प्रति किलोमीटर ₹9.5 की जगह ₹11 किलोमीटर का किराया लगेगा.  

टैक्‍सी किराया 
शुरुआती 1 किलोमीटर के लिए AC या नॉन AC में किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके बाद प्रति किलोमीटर के लिए नॉन एसी में पहले जहां ₹14 किलोमीटर का चार्ज था वह अब बढ़कर ₹16/ किलोमीटर हो जाएगा जबकि AC के लिए ₹17 प्रति किलोमीटर का चार्ज था अब बढ़कर ₹20/ किलोमीटर हो जाएगा. वेटिंग चार्ज और एक्स्ट्रा लगेज के लिए किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

  • Related Posts

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    खड़ंजा मार्ग धंसा हुआ गहरा गड्ढा, ग्रामीणों का आवागमन हुआ बाधित

    सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो दिन पूर्व से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सैकड़ो गांव के हजारों लोगो का जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *