अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ फर्नीचर मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत

जाफरगंज। थाना क्षेत्र के कटेलिहा गाँव निवासी रामआसरे बिश्वकर्मा उम्र लगभग 55 वर्ष फर्नीचर बनाने का काम करता था । मृतक के पुत्र अनिल ने बताया कि पिता साइकिल से शुक्रवार को ललौली थाना क्षेत्र के शिवरी रामपुर गाँव मे काम करने की बात कह कर घर से निकले थे
शाम को घर नही पहुँचे तो घर के लोग परेशान थे । परिजनों को जानकारी दी कि रिंद नदी पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है । जिसे 112 पी आर वी ने घायल को एंबुलेंस से ले कर बिन्दकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। पीछे से परिजन भी अस्पताल पहुँचे हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । इलाज के दौरान फर्नीचर मिस्त्री की मौत हो गयी । मौत की खबर पाकर परिजन बेहाल हो गए ।तीन दिन पूर्व बीमारी से पुत्र संतोष की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी रामरती एवं तीन दिन पूर्व बिधवा हुई बहू लक्ष्मी देवी का रोरो कर बुरा हाल रहा। बाप बेटे की मौत से गाँव मे सन्नाटा पसरा हुआ है।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *