बजरंग सेना युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नियुक्त हुए पत्रकार अनीश कुमार सिंह

पत्रकार अनीश कुमार सिंह को बजरंग सेना युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है | बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया नें राष्ट्रीय कोर समिति के परामर्श के बाद पत्रकार अनीश कुमार सिंह की नियुक्ति की |
बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा कि पत्रकार अनीश कुमार सिंह की उत्तर प्रदेश में युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के रूप में नियुक्ति से बजरंग सेना संगठन में और मजबूती आएगी |
बजरंग सेना के मुख्य उद्देश्यों जैसे हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने के लिए लोगों में जागृति लाना। गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करना तथा गौशालाओं में गौग्रास की व्यवस्था सुनिश्चित कराना। समाज में व्याप्त कुरीतियों से लड़ते हुए माता-बहनों की सुरक्षा तथा सनातन धर्म का व्यापक प्रचार-प्रसार करना। सामूहिक विवाह समारोह के जरिए गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराना। रक्तदान शिविर का आयोजन, सामाजिक समरसता व धर्म जागृति के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड की संगीतमय प्रस्तुति देना। हिन्दू संस्कृति को बढ़ावा देना, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करना, आकस्मिक आपदाओं की स्थिति में समाज की सेवा के लिए आगे रहकर कार्य करना आदि कार्यों में भी मजबूती मिलेगी|
राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओ नें हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री पत्रकार अनीश कुमार सिंह को बधाई दी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *